खुटहन पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए अंजनी मिश्रा व धर्मेंद्र मिश्रा पर लगा है जानलेवा हमले का आरोप

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमले और बलवा समेत कई संगीन धाराओं में वांछित चल रहे दो आरोपितों को फतेहगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमले और बलवा समेत कई संगीन धाराओं में वांछित चल रहे दो आरोपितों को फतेहगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शाहाबुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं, जिन्हें विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंजनी मिश्रा पुत्र स्व. सुभाष चंद्र मिश्रा तथा धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ खुटहन थाने में मुकदमा संख्या 316/26 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1), 333, 352, 351(3) और 324(4) दर्ज है। इनमें बलवा, घातक हथियारों से हमला, हत्या का प्रयास (धारा 109), घर में अनधिकृत प्रवेश व धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी सिटी और सीओ शाहगंज के पर्यवेक्षण में खुटहन पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.