जौनपुर

जौनपुर जनपद के दीदारगंज मार्ग स्थित खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग संख्या 55-एस पर शुक्रवार को करीब 11:45 बजे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद कर रहे गेटमैन के बूम से एक तेज रफ्तार टेंपो टकरा गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के दीदारगंज मार्ग स्थित खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग संख्या 55-एस पर शुक्रवार को करीब 11:45 बजे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद कर रहे गेटमैन के बूम से एक तेज रफ्तार टेंपो टकरा गया, जिससे उत्तरी गेट का बूम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद गेटमैन ने तुरंत स्टेशन मास्टर व उच्च अधिकारियों को सूचना दी और स्लाइडर बूम लगाकर क्रॉसिंग को सुरक्षित किया। इस दौरान शाहगंज की ओर से आ रही पटना-कोटा एक्सप्रेस को करीब दो मिनट तक आउटर पर रोकना पड़ा। व्यवस्था बहाल होने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने भाग रहे टेंपो चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक मंजू रजक ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त फाटक को दुरुस्त कर यातायात सामान्य कराया।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













