जौनपुर

जौनपुर जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते जौनपुर-जफराबाद-कबूलपुर होते हुए केराकत जाने वाले मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते जौनपुर-जफराबाद-कबूलपुर होते हुए केराकत जाने वाले मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इसके चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर आवाजाही ठप होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभालने का प्रयास किया और प्रशासन को अवगत कराया।
खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश से जिले भर में पेड़ और डालियां गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सड़क से पेड़ हटाए जाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सकेगा।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













