बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित गांव कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश 40 की जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र स्थित गांव कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश (40) की जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक नोएडा के सूरजपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। भाई जीतू सिंह के अनुसार, ओमप्रकाश अपनी सास के निधन की खबर सुनकर स्लीपर बस से महोबा जा रहे थे। रास्ते में जेवर क्षेत्र के गांव सिवारा के समीप अचानक बस में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जानकारी और गले में पहने लॉकेट के आधार पर मृतक की शिनाख्त की।
शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव कीरतपुर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर एकत्र हो गए।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













