महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र स्थित महुअवां गांव में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान बीती रात करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र स्थित महुअवां गांव में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान बीती रात करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। बारिश से जलभराव और मिट्टी नम होने के कारण एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया।
इस हादसे में चार गरीब परिवारों के मकान पूरी तरह दबकर मलबे में तब्दील हो गए। पेड़ गिरते ही हुई तेज आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि, मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पीड़ितों का सब कुछ तबाह हो गया है। इस कड़ाके के मौसम और लगातार बारिश के बीच पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना देकर मौके का निरीक्षण करने और बेघर हुए परिवारों को मुआवजा व आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













