गोरखपुर

गोरखपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पाली ब्लॉक परिसर में भव्य बहुउद्देश्यीय विकास शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पाली ब्लॉक परिसर में भव्य बहुउद्देश्यीय विकास शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा ग्राम पंचायत चड़राव में नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं सरकार की योजनाएं: स्वतंत्र देव सिंह
शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, खाद्य एवं रसद, पशुपालन व लघु सिंचाई समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिसका अतिथियों ने निरीक्षण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के मूल मंत्र पर काम कर रही है और बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में प्रदेश की जनता भयमुक्त वातावरण में प्रगति कर रही है। वहीं पाली ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का बेहतर माध्यम बताया।
18 दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण, विद्यार्थियों को मिली लाइब्रेरी की सौगात
शिविर के दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 18 दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसी क्रम में अभियान के तहत ग्राम पंचायत चड़राव में डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद, दयाशंकर सिंह, राहुल सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












