पाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में यह यात्रा पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहीद स्मारक, डोहरिया कला तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए हजारों छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता

इस राष्ट्रव्यापी और प्रेरणादायक यात्रा में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, शुभांश एकेडमी, बाबा अमृत दास इंटर कॉलेज, आर. बी. मेमोरियल एकेडमी और पी. एन. सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो गया।

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

यात्रा के समापन पर शहीद स्मारक, डोहरिया कला पहुंचकर विधायक प्रदीप शुक्ल सहित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और विकास को नई मजबूती मिल रही है।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला मंत्री बलबीर यादव, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रभाकर दुबे, मनोज सिंह, कृष्ण मोहन कसौधन, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र तिवारी, रमेंद्र मिश्रा, राजू पांडेय, विजय मिश्रा, राहुल सिंह, अवनीश उर्फ रोशन सिंह, राजेश आर. त्रिपाठी, हरनाथ राज और अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.