सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम के खराब रुख को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम के खराब रुख को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने आदेश जारी कर 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के जिले के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
सभी बोर्डों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह छुट्टी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई आईसीएससी , अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संचालित सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर समान रूप से प्रभावी रहेगी। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को किसी भी परिस्थिति में विद्यालय संचालित न किए जाएं।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बीएसए ने सभी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन या संस्थाध्यक्ष की सीधी जवाबदेही तय कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों को सूचित करने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रशासनों को निर्देशित किया है कि वे अवकाश की सूचना तुरंत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाना सुनिश्चित करें। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












