बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर से वापस लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी, छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर से वापस लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी, छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रास्ते में घेरकर जबरदस्ती करने का प्रयास
पीड़िता के अनुसार, घटना 19 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की है जब वह अपनी बहन के घर से वापस अपने घर आ रही थी। आरोप है कि घर के समीप गांव का ही आरोपी अमरपाल पहले से घात लगाए खड़ा था। महिला को अकेला देख उसने जबरन रोक लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसे अपने घर की तरफ खींचने की कोशिश करने लगा।
विरोध पर मारपीट कर दिए कपड़े तार-तार
जब महिला ने आरोपी का कड़ा विरोध किया, तो वह आगबूला हो गया और महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने की जद्दोजहद के दौरान आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद सहमी पीड़िता ने परिजनों के संग अनूपशहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और नामजद लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच में आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












