श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: अनूपशहर में प्रशासन अलर्ट, घाटों का किया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के श्राद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनूपशहर के विभिन्न घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के श्राद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनूपशहर के विभिन्न घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों ने मुख्य घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मस्तराम घाट समेत प्रमुख घाटों का लिया जायजा

गुरुवार को एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर, कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी एवं एलआईयू अधिकारी राज किशोर सिंह ने मस्तराम घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का अवलोकन कर संबंधित कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

सुरक्षा पर विशेष जोर: बैरिकेडिंग और गोताखोर रहेंगे तैनात

स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था व चेंजिंग रूम तैयार किए जा रहे हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन व नियमित सफाई के निर्देश

हजारों श्रद्धालुओं के आगमन से शहर में लगने वाले संभावित जाम से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण, डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का खाका तैयार किया है। नगर पालिका की ओर से घाटों पर कूड़ा जमा न होने देने और निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं ताकि गंगा स्नान का यह महापर्व शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.