बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुलंदशहर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक चंद्रपाल सिंह के भाई केसरी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवल किशोर, इंजीनियर राजीव लोधी एवं बीडीएम प्रदीप कुमार मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाकर मरीजों को दी गई राहत
अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व दवाइयां दीं। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सामग्री किट का वितरण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक गोदभराई रस्म का आयोजन हुआ।

आयुष्मान कार्ड और चश्मों का हुआ नि:शुल्क वितरण
शिविर में आए पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ प्रदान किए गए, वहीं आंखों की जांच के बाद जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। परिसर में ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ विषयक संदेशप्रद बैनर लगाकर आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अतिथियों ने किया निरीक्षण
शुभारंभ के पश्चात केसरी सिंह ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद किया। डॉ. नवल किशोर के कुशल निर्देशन व BDM प्रदीप कुमार मीणा के सहयोग से सीएचसी स्टाफ ने संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों व लाभार्थियों को सीधे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












