माना खेड़ा प्रधान के छोटे भाई की 3 वर्षीय मासूम बेटी का निधन: गुर्दे फेल होने से गई जान, 15 साल के इंतजार के बाद आई थी खुशी

लखीमपुर

लखीमपुर जनपद के ग्राम पंचायत माना खेड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम प्रधान इकरार अहमद के छोटे भाई नईम अहमद की 3 वर्षीय मासूम बेटी की गुर्दे किडनी फेल होने के कारण असामयिक मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के ग्राम पंचायत माना खेड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम प्रधान इकरार अहमद के छोटे भाई नईम अहमद की 3 वर्षीय मासूम बेटी की गुर्दे किडनी फेल होने के कारण असामयिक मृत्यु हो गई। शादी के 15 साल बाद घर में आई इस खुशी के अचानक छिन जाने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताई गुर्दे फेल होने की बात

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, बच्ची की तबीयत ननिहाल में अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। हालांकि, स्थिति में सुधार न होने और तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर अभिषेक गुप्ता के संजीवनी हॉस्पिटल ले गए। वहां गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मासूम के दोनों गुर्दे फेल हो चुके हैं। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

15 साल बाद मिन्नतों के बाद हुई थी बेटी

परिजनों ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि विवाह के 15 वर्षों बाद तमाम दुआओं और इलाज के बाद नईम अहमद के घर इस बेटी का जन्म हुआ था। पूरा परिवार माता-पिता, चाचा-चाची और ताऊ-ताई उसे बेहद लाड़-प्यार से पाल रहे थे। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.