हापुड़

हापुड़ एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे हापुड़ पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे हापुड़ पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही अंत्योदय: कपिल देव
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण पर बल दिया। उन्होंने कहा, “पंडित दीनदयाल जी ने हम सभी को अंत्योदय का मंत्र दिया था, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।”

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
मंत्री ने आगे कहा कि पंडित जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 12 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विकास अग्रवाल, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, अमित शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













