यूपी में बदला मौसम का मिजाज: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 52 जिलों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। गुरुवार को पूर्वांचल और तराई के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। गुरुवार को पूर्वांचल और तराई के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ेंगे। विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 52 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की चेतावनी दी गई है।

27 सितंबर तक रहेगा असर, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस मौसमी तंत्र का व्यापक असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से आने वाले चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

गुरुवार शाम तक प्रयागराज में 26 मिमी, सुल्तानपुर में 20.8 मिमी, अमेठी में 19.8 मिमी और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महराजगंज, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया और सोनभद्र में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

इन 13 जिलों में ‘अति भारी बारिश’ का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने इन जिलों और इनके आसपास के इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान और बिजली गिरने को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं:

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या।

इन 29 जिलों में ‘भारी बारिश’ का येलो अलर्ट

पूर्वांचल, अवध और मध्य यूपी के इन जनपदों में तेज से मध्यम वर्षा की संभावना है।

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, आंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा।

मौसम विभाग ने 52 जिलों में मेघगर्जन के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी दी है। इसमें बुंदेलखंड, पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के प्रमुख जिले शामिल हैं।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

प्रशासन ने किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने तथा पक्के मकानों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.