पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की लाइन प्रभावित: नौतनवा में बिजली ठप, सोनौली में आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गुरुवार देर रात आई तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। नौतनवा क्षेत्र के छपवा पावर हाउस और दोमुहान घाट के बीच 11 हजार वोल्ट की मुख्य विद्युत लाइन पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गुरुवार देर रात आई तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। नौतनवा क्षेत्र के छपवा पावर हाउस और दोमुहान घाट के बीच 11 हजार वोल्ट की मुख्य विद्युत लाइन पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौके से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ की डालियां हटाकर मरम्मत में जुटी टीम

पेड़ गिरने से 11 केवी के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क व तारों पर गिरी पेड़ की डालियों को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि तहसील फीडर प्रभावित हुआ है, जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सोनौली में ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली

उधर, सोनौली बिजली सबस्टेशन के अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध कोटही माता मंदिर के पास आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया। इसके चलते आसपास के करीब 15 घरों में अंधेरा छा गया और लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।

विभाग ने बदला जला ट्रांसफार्मर

मामले में जेई दीनानाथ शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.