बलिया

बलिया प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती लालगंज में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती लालगंज में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय शिक्षकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं नवाचार पूर्ण योगदान की सराहना की गई।
मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित
उल्लेखनीय है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया था। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विद्यालय आगमन पर यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अजीत श्रीवास्तव को मिला यह सम्मान समूचे जनपद के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। शिक्षण में उनके नए प्रयोगों और कर्तव्यनिष्ठा से अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
छात्रों का उज्ज्वल भविष्य ही शिक्षक का ध्येय: डॉ. अजीत
सम्मान से अभिभूत डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सहयोगियों से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
गोरखपुर: घघसरा के परशुराम नगर में करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/3cjJvKLieO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













