महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंजजनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जीवन में अनुशासन और सेवा भाव भरता है प्रशिक्षण: मुख्य अतिथि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हमीदुल्लाह खान ने कहा कि स्काउट गाइड युवक-युवतियों में एकता और अनुशासन की मिसाल कायम करता है। स्काउटिंग से जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारित अभिरुचि के बनते हैं, जिसका लाभ उन्हें जीवन पर्यंत मिलता है।
रोटरी क्लब के सचिव आत्माराम गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है और उनके भीतर सामाजिकता, राष्ट्रीयता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के उपाध्यक्ष विजय सिंह संत ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, साहस और नैतिकता के सद्गुणों को विकसित करता है।
अतिथियों का किया गया सम्मान
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर छात्र जीवन में ही समाज सेवा, देशभक्ति, भाईचारा तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। शिविर के प्रशिक्षक उमेश गुप्ता, नेहा यादव व नितिन कुमार ने भी बच्चों को स्काउटिंग के माध्यम से समाज सेवा के गुर सिखाए।
इस अवसर पर समाजसेवी रवींद्र जैन, शिक्षक सत्यनारायण यादव, प्रदीप चौबे, प्रहलाद वर्मा, राजकुमार गौंड, रवींद्र त्रिपाठी, दिलीप दुबे, सौरभ सिंह, दयानंद राव, सुग्रीव विश्वकर्मा, माया देवी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सोनौली सीमा पर 600 ग्राम चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली-शिमला भेजने की थी तैयारीhttps://t.co/sPCABHK0Qm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













