पूर्वांचल विवि में छात्र गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संभालेंगे कमान

जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, शैक्षणिक विकास और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, शैक्षणिक विकास और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण को विश्वविद्यालय की समस्त छात्र-छात्राओं से जुड़ी गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सह-कुलपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण के क्षेत्राधिकार में निम्नलिखित गतिविधियां शामिल होंगी:

शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां: खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम, पाठ्यक्रम तथा पाठ्येतर गतिविधियां।

छात्र संगठन व इकाइयां: छात्र क्लब, एनएसएस एनसीसी युवा कार्यक्रम तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्य।

सामाजिक एवं जन-जागरूकता अभियान: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, ‘सेवा संकल्प’, क्षयरोग (TB) मुक्त अभियान, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा रक्तदान शिविर।

नए दिशा-निर्देशों के तहत अधिष्ठाता छात्र कल्याण विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर एक वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करेंगे। प्रत्येक प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व कुलपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी तथा आयोजन के उपरांत एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यह व्यवस्था संबंधित इकाइयों की वैधानिक या वित्तीय जिम्मेदारियों को प्रभावित किए बिना लागू की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.