तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिजनों ने राजमार्ग पर लगाया जाम

जौनपुर

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवापार गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवापार गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर मिथुन (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

टक्कर इतनी भीषण कि 70 मीटर दूर जा गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिथुन साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिथुन साइकिल समेत करीब 70 मीटर दूर जा गिरे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार सवार तीन लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार के भीतर से बीयर की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और कार सवार फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.