ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर पटरी पर उतरे यात्री: जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस रोक 25 मिनट तक किया प्रदर्शन

जौनपुर

जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14201 के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार सुबह जरौना हाल्ट पर यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14201 के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार सुबह जरौना हाल्ट पर यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। यात्रियों ने जरौना, कटवार और भन्नौर हाल्ट स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की मांग करते हुए सुबह 7:25 से 7:45 बजे तक करीब 25 मिनट तक रेल लाइन बाधित रखी, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जरौना व आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र, अधिवक्ता, कर्मचारी और दैनिक यात्री जौनपुर कलेक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय और अस्पतालों के लिए आवागमन करते हैं। शाम के समय जौनपुर से चलने वाली यह ट्रेन क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन ठहराव न होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों ने स्पष्ट किया कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करने को तैयार हैं और इन स्टेशनों पर पर्याप्त यात्री संख्या उपलब्ध है। ऐसे में रेलवे को जनहित और व्यावहारिक जरूरतों को देखते हुए ठहराव की व्यवस्था करनी चाहिए। मांग न पूरी होने पर यात्रियों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.