जौनपुर

जौनपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में इन दिनों मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के कारण मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में इन दिनों मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के कारण मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार सुबह 9 बजे से ही अस्पताल परिसर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पासवान को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
क्षेत्र में तेजी से फैल रहे वायरल फीवर की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, जिसके चलते एमबीबीएस चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए ओपीडी के बाहर भारी गहमागहमी बनी हुई है। आलम यह है कि मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल के मुख्य द्वार तक कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। डॉ. पासवान लगातार मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दे रहे हैं, ताकि सभी का समय से उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












