मलेथू की मुस्लिम बस्ती में सीसी रोड पर जलभराव: 20 मीटर तक पानी भरने से आवागमन ठप, राहगीर परेशान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुरेरी क्षेत्र के मलेथू स्थित मुस्लिम बस्ती से होकर गुजरने वाले मलेथू-मई-भदोही मार्ग पर हल्की बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुरेरी क्षेत्र के मलेथू स्थित मुस्लिम बस्ती से होकर गुजरने वाले मलेथू-मई-भदोही मार्ग पर हल्की बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क का लगभग 15 से 20 मीटर हिस्सा जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हामिद, खालीक, बेचू, इस्लाम, हमीद और गोले का कहना है कि जल निकासी (ड्रेनेज) की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पक्की नाली बनवाकर स्थायी समाधान की मांग की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर राजेश पाल ने बताया कि सड़क के दोनों ओर घनी आबादी होने के कारण फिलहाल पानी की निकासी में परेशानी आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश का मौसम खत्म होते ही नाली निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.