जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी उमेश यादव ने गांव के ही तीन नामजद युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी उमेश यादव ने गांव के ही तीन नामजद युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित उमेश यादव के अनुसार, वह अपने मित्र को रुपए देने जलालपुर गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय बंबावन गेट ईंट भट्ठे के पास घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश या अकारण गाली-गलौज करते हुए ईंट, लोहे की रॉड, पाइप, डंडे और चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को जुटता देख आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












