मऊ

मऊ जनपद के तहसील सभागार घोसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और ‘दस्तक अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील सभागार घोसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और ‘दस्तक अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी घोसी अशोक सिंह ने की, जिसमें उन्होंने समस्त संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के कड़े निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम और जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ. एचके पंकज ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को स्वच्छता, जलभराव से बचाव और मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक में सीएचसी दोहरीघाट अधीक्षक डॉ. फैजान, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (बदराव) रामकुंवर यादव, बीपीएम एजाज अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













