मऊ

मऊ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शारदा सेवा संस्थान द्वारा परदहां ब्लॉक के ग्राम रकौली, ताजोपुर और डुमरांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शारदा सेवा संस्थान द्वारा परदहां ब्लॉक के ग्राम रकौली, ताजोपुर और डुमरांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं व ग्रामीणों को समाज में शांति, सद्भाव, समानता और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया गया।
संस्थान के महासचिव रुद्र प्रताप ने कहा कि वास्तविक शांति केवल युद्ध या हिंसा का न होना भर नहीं है, बल्कि समाज में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और तरक्की के समान अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक समस्याओं का समाधान हिंसा के बजाय आपसी बातचीत और लोकतांत्रिक माध्यमों से निकालने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के यूथ वर्कर पवन, कृतिका और स्नेहा ने युवाओं से जाति, धर्म, लिंग व आर्थिक स्थिति के आधार पर होने वाले भेदभाव के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने अपने आसपास भाईचारा, समानता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













