मऊ

मऊ जनपद के महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को बड़राव विकास खंड परिसर में एक दिवसीय जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को बड़राव विकास खंड परिसर में एक दिवसीय जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल मुख्य रूप से पति की मृत्युोपरांत निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना और अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित रही, जिसमें ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन व सत्यापन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
चौपाल में महिलाओं को पेंशन प्राप्त करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों, जैसे—बैंक खाते से आधार लिंक न होना, डीबीटी की समस्या व केवाईसी प्रक्रिया के समाधान की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और पात्र लाभार्थियों को तत्काल आवेदन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय और जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय, खंड विकास अधिकारी (BDO) धर्मेंद्र यादव सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













