जौनपुर

जौनपुर जनपद के कचहरी रोड शेखपुर स्थित ‘राज ऑटोमोबाइल्स’ (सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप) द्वारा मंगलवार को सोनालिका कंपनी के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कचहरी रोड शेखपुर स्थित ‘राज ऑटोमोबाइल्स’ (सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप) द्वारा मंगलवार को सोनालिका कंपनी के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस किसान मिलन समारोह में लगभग 500 किसानों ने सहभागिता की, जहाँ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीनतम यंत्रों के प्रयोग के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह और टेरिटरी मैनेजर सुजीत पांडेय ने सोनालिका के नए ‘डीआई-55 गोल्ड फोर्ड’ ट्रैक्टर मॉडल का आधिकारिक शुभारंभ किया। साथ ही किसानों को कंपनी की चल रही बंपर लकी ड्रॉ योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। समारोह में मुख्य रूप से खुशहाल सिंह, दिवाकर पांडेय, अनंजय सिंह, मुन्ना सिंह, अनुज सिंह, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, विष्णु शर्मा, रामसिंह पटेल और साहबलाल पटेल सहित अनेक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सोनालिका के सर्विस हेड शशांक, रीजनल मैनेजर रोहित सिंह, प्रोपराइटर उदयराज सिंह व बृजराज सिंह, व्यवस्थापक वैभव सिंह, मैनेजर आनंद दुबे, जयप्रकाश वर्मा, बीबी सिंह, प्रेमनाथ सिंह समेत सेल्स टीम के कई सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रोपराइटर बृजराज सिंह ने सभी उपस्थित किसानों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













