लखनऊ

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, गतिशील और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, गतिशील और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन स्तर पर की गई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत 14 जिलों के जिलाधिकारियों सहित कई प्रमुख विकास प्राधिकरणों, आयोगों और निगमों के शीर्ष अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कुशीनगर, हरदोई, बलिया, पीलीभीत, संतकबीरनगर, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर और एटा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा गीडा (GIDA), यूपीडा (UPEIDA) और इन्वेस्ट यूपी में भी नए अधिकारियों को कमान सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर घुसकर एक सिरफिरे युवक ने महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली pic.twitter.com/SGvioJ70aD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












