जौनपुर

जौनपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति संजीदा करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व तिराहों पर व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति संजीदा करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व तिराहों पर व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पॉलिटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा, सिपाह तिराहा सहित शहर के प्रमुख आवागमन वाले स्थानों पर वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी वाले पत्रक (पर्चे) वितरित किए गए।
वितरित किए गए पर्चों के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
जागरूकता पत्रकों में नागरिकों की सुविधा और आपातकालीन मदद हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए, जिनमें यूपी-112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और 108 (एंबुलेंस सेवा) शामिल हैं।
अभियान के दौरान यातायात कर्मियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि “सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें—आपका जीवन अनमोल है।” थोड़ी सी सावधानी और नियमों का पालन न केवल स्वयं की बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी भी बचा सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में चालकों ने नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर घुसकर एक सिरफिरे युवक ने महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली pic.twitter.com/SGvioJ70aD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












