जौनपुर: संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय बैठक संपन्न, सीडीओ ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन और अंतर्विभागीय समन्वय को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आगामी 27 सितंबर तक अपनी कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप से सौंपने को कहा। सीडीओ ने निर्देश दिया कि संवेदनशील ग्रामों व मोहल्लों में सघन निरोधात्मक गतिविधियां चलाई जाएं। पिछले अभियान में औसत से कम प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए इस बार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की सख्त हिदायत दी गई।

सीडीओ ने पंचायती राज विभाग को रोस्टर बनाकर सभी ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सभी वार्डों, मोहल्लों व विद्यालयों में नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि वे शूकर पालकों को बाड़ों में कीटनाशक छिड़काव, नियमित स्वच्छता और पशुओं को खुले में न छोड़ने के लिए जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शत-प्रतिशत आशा भ्रमण कराने, लक्षणयुक्त मरीजों के चिन्हीकरण, अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, जांच किट तथा प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए शिक्षा विभाग को स्कूलों में स्वच्छता रखने और विद्यार्थियों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। सीडीओ ने सभी गतिविधियों की जीपीएस फोटोग्राफ सहित दैनिक रिपोर्ट संकलित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, नोडल अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस ए.के. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडी कृषि आर.के. नायक, नरसिंह राय, ईओ धर्मराज राय, सहायक मलेरिया अधिकारी सुजीत कुमार प्रभाकर सहित सिंचाई, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.