बलिया

बलिया जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शिकायतकर्ताओं से सीधा संपर्क न करने और फीडबैक लेने में हीलाहवाली सामने आने पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली तथा जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शिकायतों के निस्तारण और पीड़ितों से मिले फीडबैक की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क न करने और फीडबैक लेने में घोर लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ चेतावनी नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वहीं अधिशासी अभियंता खंड-4 द्वारा भी शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित न किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि पोर्टल पर केवल शिकायतों का निस्तारण दर्ज कर देना ही पर्याप्त नहीं है। अधिकारी मौके पर जाकर या दूरभाष के माध्यम से शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि समस्या का धरातल पर वास्तविक समाधान हुआ है या नहीं।
डीएम ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिन विभागों में शिकायतकर्ताओं से संपर्क और फीडबैक लेने की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी नहीं मिलेगी, उन सभी संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगते हुए दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर घुसकर एक सिरफिरे युवक ने महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली pic.twitter.com/SGvioJ70aD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












