केराकत

जौनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केराकत कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जयप्रकाश सोनकर पुत्र स्वर्गीय राजाराम सोनकर (निवासी सेखजादा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना केराकत में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कीं और उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद सलीम तथा हेड कांस्टेबल अजीत कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर घुसकर एक सिरफिरे युवक ने महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली pic.twitter.com/SGvioJ70aD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












