महराजगंज

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंदनगर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के महराजगंज तिराहे के पास श्री श्री गणेश पूजा शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में एक विशाल जागरण एवं गणपति की भव्य झांकी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंदनगर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के महराजगंज तिराहे के पास श्री श्री गणेश पूजा शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में एक विशाल जागरण एवं गणपति की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झूमते नजर आए।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि
इस भव्य जागरण में क्षेत्र के तीन बार विधायक रहे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज को आपस में जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ-साथ कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
समाजसेवी परमात्मा अग्रहरि
पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल
अरविंद जायसवाल
अजय शर्मा
आकर्षक सजावट और भजनों पर झूमे श्रद्धालु
पूरे पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। गणपति बप्पा की अलौकिक और भव्य झांकी ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध जागरण मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात थिरकते रहे। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस सफल आयोजन में शिव मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












