बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीमार मां से मिलकर लौट रहे थे वापस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव परपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं। रविवार को वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान खुर्जा नगर क्षेत्र में हाईवे-34 पर कैलाश अस्पताल कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल में मां मृत घोषित, बेटा गंभीर
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार जारी है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार कार की तलाश की जा रही है।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












