बुलंदशहर: अनूपशहर में ट्रक पलटने से मृत 8 वर्षीय मासूम के परिजनों ने मुआवजे और पक्के घर की मांग को लेकर लगाया जाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में एलडीएवी इंटर कॉलेज के सामने शनिवार सुबह बदरपुर से भरा एक ट्रक पलटने से 8 वर्षीय बच्चे मनीष की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में एलडीएवी इंटर कॉलेज के सामने शनिवार सुबह बदरपुर से भरा एक ट्रक पलटने से 8 वर्षीय बच्चे मनीष की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के अगले दिन यानी रविवार को मृत बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे, पक्के घर की व्यवस्था और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।

शनिवार को हुआ था हादसा

पुलिस के अनुसार, मृतक मनीष घुमंतू गढ़िया लोहार परिवार से ताल्लुक रखता था। शनिवार को आरसीसी सड़क निर्माण के लिए बदरपुर (बजरी) लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से मनीष उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

रविवार को सड़कों पर उतरे परिजन

रविवार को मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर परिजन एलडीएवी स्कूल के सामने एकत्र हो गए और सड़क जाम कर दी। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और आवागमन ठप हो गया।

पुलिस के समझाने पर खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाते हुए कहा कि इस तरह सड़क जाम करना उचित नहीं है और किसी भी मार्ग को इस प्रकार अवरुद्ध नहीं किया जा सकता। पुलिस के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए और वहां से हट गए, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर परिजनों की मांगों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.