बलिया

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में शनिवार की शाम एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में शनिवार की शाम एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद के लिए चयनित नवनियुक्त होम्योपैथिक फार्मासिस्टों तथा एक्स-रे व लैब टेक्नीशियनों को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक एवं राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि यह नियुक्ति उनके जीवन में एक नई जिम्मेदारी और जनसेवा का शुभारंभ है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इतने अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से जुड़े विभिन्न पदों पर चयन पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिसका विवरण इस प्रकार है:
होम्योपैथिक विभाग: 17 फार्मासिस्ट
एलोपैथिक विभाग: 7 लैब एवं एक्स-रे टेक्नीशियन
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. सुनील नाथ तिवारी, होम्योपैथिक विभाग के रविशंकर यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026













