बलिया: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विजेताओं को किया सम्मानित

बलिया

‘मेरा युवा भारत’ जनपद बलिया द्वारा जिला गंगा समिति के सहयोग से माल्देपुर स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

‘मेरा युवा भारत’ जनपद बलिया द्वारा जिला गंगा समिति के सहयोग से माल्देपुर स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वच्छता और नशामुक्ति का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नीरज शेखर ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति की अलख जगाने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा व सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने भी व्यसनमुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कार्यक्रम से पहले 18 सितंबर को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विजेताओं— रजत कुमार यादव, आराध्या सिंह, अपर्णा प्रजापति, अनूज कुमार और रचित को सांसद नीरज शेखर द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

शपथ और हस्ताक्षर अभियान

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय सहित 400 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.