घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत जखीरा चौराहे पर शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत जखीरा चौराहे पर शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, स्कूटी सवार की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या (BR 28 GB 3052) ने जखीरा चौराहे के पास ई-रिक्शा (UP 56 BT 2699) और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सुरेश (पुत्र त्रिवेणी), निवासी ग्राम सभा बसंतपुर, थाना घुघली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इलाज के दौरान दूसरे ने तोड़ा दम, एक अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल मोहन पुत्र खेदन, निवासी मठिया, थाना घुघली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, ई-रिक्शा में सवार महबूब अंसारी निवासी मठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने ट्रेलर और चालक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












