जौनपुर: शिक्षा जगत का मजबूत स्तंभ ढहा, संत परमहंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव का निधन; शोक की लहर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के संत परमहंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रख्यात शिक्षाविद अखिलेश श्रीवास्तव का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के संत परमहंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रख्यात शिक्षाविद अखिलेश श्रीवास्तव का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के शिक्षा जगत, शिक्षक संगठनों और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

सड़क हादसे के बाद चल रहा था उपचार, दिल का दौरा पड़ने से निधन

जानकारी के अनुसार, 25 जून को कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक्सिस बैंक के समीप एक चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अखिलेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे समय तक लखनऊ के निजी अस्पताल में चले इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर जौनपुर लौट आए थे, जहां घर पर ही उनका उपचार और नियमित फिजियोथेरेपी चल रही थी।

शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे फिजियोथेरेपी सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई।

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति

अखिलेश श्रीवास्तव ने बतौर शिक्षक और प्रधानाचार्य शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई थी। अपने सहज, सरल व्यवहार, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के कारण वे शिक्षक समाज व छात्रों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित थे। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका हैं और वर्तमान में बक्शा विकासखंड के रन्नो कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

अंतिम दर्शन के लिए जुटी गणमान्य लोगों की भीड़

प्रधानाचार्य के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ‘विक्की’, भाजपा नेता नीरज सिंह, प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, डॉ. हेमंत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मधुकर तिवारी, व्यापारी नेता सोमेश्वर केशरवानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने इसे शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.