लखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग में बड़ा फेरबदल किया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने 13 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में 5 जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), विकास प्राधिकरण के सचिव तथा नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/qLR87wV1g6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












