दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में बदहाल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे अवैध क्लीनिकों से ग्रामीणों में गहरा रोष है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में बदहाल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे अवैध क्लीनिकों से ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अक्सर ताला लटके रहने के कारण मजबूरन उन्हें अप्रशिक्षित व झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है।
ताले में बंद रहता है आरोग्य मंदिर, स्टाफ नदारद
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सरकार द्वारा प्राथमिक उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से स्थापित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। केंद्र पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिसके चलते अस्पताल के मुख्य द्वार पर अक्सर ताला लटका दिखाई देता है। सरकारी स्तर पर उपचार न मिलने से स्थानीय लोगों को निजी व अप्रशिक्षित डॉक्टरों के पास जाने को विवश होना पड़ता है।
कम पढ़े-लिखे लोग चला रहे अवैध क्लीनिक, जान का खतरा
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि क्षेत्र में बिना किसी वैध डिग्री, पंजीकरण या बोर्ड के धड़ल्ले से निजी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। आठवीं-दसवीं पास लोग महज मामूली जानकारी के आधार पर मरीजों को भारी दवाइयां व इंजेक्शन दे रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अरविंद शर्मा, राजपाल सिंह, यशवीर सिंह, सद्दाम खान, राजू और हृदय शर्मा आदि ने स्वास्थ्य विभाग से इन फर्जी क्लीनिकों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सीएमओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लिया।
सीएमओ ने कहा कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण व योग्यता के संचालित हो रहे निजी चिकित्सकों की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्टाफ और डॉक्टरों को समय से अस्पताल खोलने व उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त चेतावनी जारी की जा रही है। लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












