जौनपुर

जौनपुर जनपद में मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले तहसील दिवस के अवसर पर सभी तहसीलों में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को कैंप के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
वंचित पात्र नागरिकों को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका
जारी निर्देश के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश छूट गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। वहीं, सूची में पूर्व से दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार के संशोधन या सुधार के लिए फॉर्म-8 और मृतक अथवा अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरवाया जाएगा।
तहसील दिवस पर शाम 4 बजे तक देनी होगी रिपोर्ट
प्रशासन ने तहसील दिवस पर आने वाले फरियादियों व आम जनता को इन विशेष कैंपों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कैंप के दौरान प्राप्त होने वाले सभी फॉर्म-6, 7 और 8 का संपूर्ण विवरण उसी दिन शाम 4:00 बजे तक संकलित कर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
हर माह तहसील दिवस पर आयोजित होंगे विशेष कैंप
यह अभियान केवल 19 सितंबर तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर ऐसे विशेष मतदाता कैंप लगातार लगाए जाएंगे। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जिला निर्वाचन कार्यालय के पोर्टल या मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण की जांच कर लें और आवश्यकता पड़ने पर कैंप में पहुंचकर निर्धारित फॉर्म भरकर सूची को अद्यतन कराएं।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













