गोरखपुर: पाली में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

पाली

गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य करने गए पाली निवासी किसान संतोष कुमार सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बारिश के दौरान अचानक हुआ वज्रपात

मिली जानकारी के मुताबिक, पाली निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह शुक्रवार को खेती के सिलसिले में प्यारी देवी डिग्री कॉलेज तिलौरा स्थित मैनापार गांव की तरफ अपने खेत में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली की सीधी चपेट में संतोष सिंह आ गए। तेज करंट और झुलसने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियों अनामिका सिंह (22 वर्ष), अपराजिता सिंह (16 वर्ष) और एक 16 वर्षीय पुत्र अनूप सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घर के मुखिया की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.