महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सोहगीबरवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सोहगीबरवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबरों, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, और पॉक्सो एक्ट सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही आपातकालीन स्थिति में मदद पाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी उत्पीड़न या समस्या की स्थिति में उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











