महराजगंज: एसएसबी ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों और बच्चों ने दिया सहयोग

महराजगंज

जनपद महराजगंज के 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा के जवानों ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत प्राथमिक विद्यालय कटान टोला में स्वच्छता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा के जवानों ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत प्राथमिक विद्यालय कटान टोला में स्वच्छता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अभियान के दौरान एसएसबी जवानों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की। परिसर में फैले कूड़े-कचरे और उगी झाड़ियों को हटाकर माहौल को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया। इस अवसर पर जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए डस्टबिन का प्रयोग करने व सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया।

अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय के सहयोग से स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। स्थानीय निवासियों ने एसएसबी के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.