महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों के सामने और आसपास के क्षेत्रों में स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान दुपहिया वाहनों से विद्यालय आने वाले छात्रों के कागजात व नियमों का कड़ाई से परीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 536 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 47 वाहनों का चालान किया गया तथा गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 33 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने छात्रों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, पूरे दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की हिदायत देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










