जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय मनेछा गांव निवासी राकेश शर्मा को एंटी करप्शन मिशन का उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय मनेछा गांव निवासी राकेश शर्मा को एंटी करप्शन मिशन का उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
राकेश शर्मा के मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी प्रभात शंकर तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह, प्रदेश संयोजक धर्मराज सिंह, प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा और अमेठी जिलाध्यक्ष ध्यान सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने तथा संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










