बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कैंप में कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग वर्ग में हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया को पार कर दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
थल सेना कैंप से वापस विद्यालय लौटने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत, अभय सिन्हा, अखंड प्रताप सिंह और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार ने दोनों कैडेटों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











