जौनपुर

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र स्थित जमालापुर गांव के कामेश्वर कुटी पर अपना दल कमेरावादी जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र स्थित जमालापुर गांव के कामेश्वर कुटी पर अपना दल कमेरावादी जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी सदस्य मोहम्मद हारीश खान, वाराणसी मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र मौर्य और प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन के सक्रिय सदस्यता अभियान तथा ‘अपना दल कमेरावादी चला गांव की ओर’ चौपाल कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, 17 अक्टूबर को डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने और आगामी 29 सितंबर को विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राम सिंगार पटेल, महेंद्र प्रसाद पटेल, नंदलाल पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रमोद पटेल, मुकेश पासी, मोहम्मद असलम अंसारी, रंजना रागनी गौतम और सुशीला देवी पटेल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











