जौनपुर

जौनपुर जनपद की नगर पंचायत कजगांव में नवनिर्मित नाली से निकला मलबा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा हटाए जाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद की नगर पंचायत कजगांव में नवनिर्मित नाली से निकला मलबा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा हटाए जाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला वार्ड संख्या 11 (गोल कोठी) का बताया जा रहा है, जहां नवनिर्मित नाली का निर्माण कार्य कराया गया था।
नियमानुसार नाली निर्माण के बाद बचे मलबे को साफ कराने और उठाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। हालांकि, वायरल वीडियो में नगर पंचायत के सफाई कर्मी मलबे की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी चर्चा है और नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार के हिस्से का काम सफाई कर्मियों से कराया जाना नगर पंचायत की मनमानी को दर्शाता है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब मलबे की सफाई का बजट ठेकेदार के काम में शामिल रहता है, तो सफाई कर्मियों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











